UP Deled Bed ITEP Course 2026 Form: जो भी युवा शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए तीन नए रास्ते खुल चुके हैं। जो कि तीन नए कोर्स के माध्यम से वह शिक्षक बन पाएंगे। एक तरफ एलिमेंट्री लेवल पर पढ़ाने हेतु डीएलएड का कोर्स है तो वहीं पर दूसरी तरफ B.Ed का रास्ता है। वहीं तीसरी तरफ 4 वर्षीय आईटीईपी कोर्स की चर्चा पूरे देश में इस समय तेजी से चल रही है। नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो जाने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े कोर्स में अब बदलाव हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश बीएड 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं आईटीईपी दाखिले हेतु एनसीटीई परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों के सामने शिक्षक बनने हेतु तीन प्रकार के विकल्प मौजूद हैं पूरी जानकारी बताई गई है।
डीएलएड कोर्स के बारे में जानिए क्या है?
डीएलएड जिसका फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जो कि 2 वर्ष का यह कोर्स रहता है यह उन सभी के लिए कोर्स रहता है जो कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने की चाह रखते हैं इसमें एडमिशन 12वीं के बाद आसानी से मिल जाता है। राज्य स्तर पर इसकी प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग रहता है। प्रदेश में डीएलएड का कोर्स होता है जो कि स्नातक के बाद इसे कर सकते हैं। एनआईओएस डीएलएड आप 12वीं बात कर सकते हैं। यह कोर्स पूरा कर लेने के बाद उम्मीदवारों को राज्य स्तर का टीईटी पास करना आवश्यक रहता है और उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल इंटरमीडिएट और स्नातक की मेरिट के आधार पर डीएलएड में प्रवेश मिलता है।
अभ्यर्थियों के पास बीएड कोर्स का है रास्ता
B.Ed जिसका फुल फॉर्म बैचलर आफ एजुकेशन है। जो कि 2 वर्ष का यह कोर्स है जिसको स्नातक के बाद किया जाता है जो की माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक बनने हेतु B.Ed का यह कोर्स करना जरूरी रहता है। पहले 3 वर्ष स्नातक फिर 2 वर्ष बीएड करना पड़ता है जिसके लिए सीटेट या फिर राज्य स्तरीय टेट पास करना रहता है। उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स हेतु आवेदन करने का बड़ा अवसर है। जो उम्मीदवार बीएड के तर्ज पर माध्यमिक शिक्षक बनना चाह रहे हैं वह इस कोर्स को कर पाएंगे इसके लिए फॉर्म को भर पाएंगे।
ITEP कोर्स को लेकर जानिए पूरी डिटेल क्या है?
आईटीईपी यानी कि इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम जो कि 4 वर्षीय यह कोर्स है। जिसको 12वीं के बाद इस कोर्स को किया जाता है। इस कोर्स में स्नातक और बीएड दोनों साथ में रहते हैं यह नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किया गया एक नया कार्यक्रम है। इस कोर्स को जो भी उम्मीदवार पूरा करते हैं उन उम्मीदवारों को डबल डिग्री मिलता है। स्कूल शिक्षा के अलग-अलग स्तर हेतु शिक्षक इसके लिए तैयार होते हैं। बता दिया जाता है आने वाले समय में 2030 से इस कोर्स को पूरी तरीके से लागू किए जाने की संभावना दिख रही है। इसी से शिक्षक बनने का रास्ता खुल सकेगा।
यूपी बीएड 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश B.Ed 2026 हेतु आवेदन शुरू हो चुका है। B.Ed पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं तो अब बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी इस बार परीक्षा का आयोजन B.Ed का कर रही है। ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और बिना लेट फीस के फॉर्म भरने का लास्ट डेट 5 मार्च 2026 तय किया गया है। जो कि अब इसको बढ़ाते हुए 25 मार्च कर दिया गया है। एंट्रेंस एग्जाम 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
B.Ed 2026 कोर्स हेतु यह योग्यता होना जरूरी
• उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंक के साथ स्नातक या परास्नातक डिग्री होना जरूरी है।
• इंजीनियरिंग स्नातक हेतु न्यूनतम 55% अंक आवश्यक है।
• जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में वह आवेदन कर सकते हैं।
• न्यूनतम उम्र 15 वर्ष तय किया गया है ऊपरी उम्र सीमा निर्धारित नहीं है।
यूपी बीएड 2026 हेतु आवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्क के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क 1650 रुपए तय किया गया है। एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क 850 रुपए तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा।
ITEP कोर्स हेतु आवेदन की महत्वपूर्ण डेट
4 वर्षीय आईटीईपी कोर्स में दाखिले हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा एनसीटीई 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इसी एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से देश के विभिन्न केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 तक कर दिया गया है परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में आयोजित होगा।
एनसीईटी 2026 हेतु यह आवेदन शुल्क
जो जनरल वर्ग के उम्मीदवार हैं उनके लिए ₹1200 आवेदन शुल्क है। ओबीसी एनसीएल व ईडब्ल्यूएस हेतु आवेदन शुल्क ₹1000 है। एससी एसटी पीडब्ल्यूडी व थर्ड जेंडर हेतु आवेदन शुल्क 650 रुपए तय किया गया है।
यह जो तीन कोर्स है इनके माध्यम से अलग-अलग स्तर पर शिक्षक बन सकते हैं। फिलहाल बीएड व आईटीईपी दोनों हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इन तारीखों के भीतर फॉर्म आसानी से भर पाएंगे। ऐसे सभी उम्मीदवार जो शिक्षा के तौर पर अपना कैरियर बनाना चाह रहे हैं तो उनको बीएड या आईटीईपी कोर्स करने का सुनहरा अवसर आ चुका है।