UP Board Exam 2026 Tips: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित होने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है| पहली बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है| यूपी बोर्ड एग्जाम देने के पहले प्रवेश के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए महत्वपूर्ण टिप्स आपको बताया गया है| माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं को 18 फरवरी से शुरू किया जा रहा है| इस बार प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं में काफी ज्यादा सख्ती अपना रहा है| शासन प्रशासन के माध्यम से काफी ज्यादा इस बार सख्ती बरती जा रही है और नकल विहीन परीक्षाओं को संपन्न जिस वजह से कराया जा रहा है जिस वजह से प्रवेश के दौरान काफी ज्यादा चेकिंग होती है मीडिया के द्वारा कुछ कॉलेज के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी से बातचीत किया गया जिस दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निकलकर आई हैं|
UP Board Exam 2026 Latest News
मीडिया के द्वारा नोडल अधिकारी से जानकारी पूछने पर यह बताया गया की बोर्ड परीक्षा शुरू होने के दौरान जो छात्र पहली बार परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं| उनको परेशान होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है वह छात्र कक्षा 9वी कक्षा का पंजीकरण और हाईस्कूल का प्रवेश पत्र से आसानी से प्रवेश पा पाएंगे| इसके अलावा 11वी और 12वी के दस्तावेजों के साथ परीक्षा में आसानी से आप प्रवेश कर पाएंगे| मॉडल अधिकारी के द्वारा मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया गया कि ऐसे छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी वह आइडेंटिटी के तौर पर स्कूल या आई कार्ड या फिर आधार कार्ड अपने पास अवश्य रख सकते हैं|
UP Board Exam 2026 Latest Update
नोडल अधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान कई बार यह देखने को मिला है कि काफी ऐसे छात्र रहते हैं जो कि स्मार्ट वॉच या फिर स्मार्ट पेन या फिर मोबाइल परीक्षा केंद्रों के अंदर लाने का प्रयास करते हैं युवाओं को यह सलाह दिया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पूरी तरीके से दूर रहे| क्योंकि इनके माध्यम से आपको बिल्कुल एंट्री नहीं मिल पाएगी| इसीलिए सिर्फ साधारण पर लेकर प्रवेश करें जिससे कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आप अच्छे से आसानी से हेडिंग बनाकर अपने पेपर को कर पाए ऐसा नोडल अधिकारी के द्वारा मीडिया से बातचीत के दौरान कहा गया है|
नोडल अधिकारी के द्वारा मीडिया से खास बातचीत के दौरान यह कहा गया कि कक्षा में प्रवेश जब कर जाए तो अपनी सीट के आसपास बैठने से पहले यह जरूर अवश्य देखने की किसी भी प्रकार की कोई पर्ची उनके आसपास पड़ी तो नहीं है कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसपास है तो नहीं क्योंकि कई बार चेकिंग की वजह से इस तरह की पर्ची युवाओं के लिए काफी नुकसान दे साबित हो सकता है|
UP Board Exam 2026 परीक्षा में अनुक्रमांक व कापी नंबर लिखना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को शुरू किया जा रहा है| जो कि 18 फरवरी से यह बोर्ड परीक्षा शुरू होगी| जिसमें 53 लाख से अधिक छात्र व छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होगी| परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में हेरा फेरी रोकने हेतु काफी सख्त निर्देश दिया गया है| यूपी बोर्ड 2026 में इस बार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक व कॉपी नंबर लिखना जरूरी रहेगा| यह व्यवस्था लागू कर दिया गया है यह इसलिए लागू किया गया ताकि कॉपी के पन्ने बदलने या फिर निकलना जैसी कोई गड़बड़ी न देखने को मिले|
UP Board Exam 2026 Big Update
इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा कहा गया है की परीक्षा केंद्र स्ट्रांग रूम व जो संकलन केंद्र यहां पर सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी| इसके लिए सख्त निर्देश दे दिया गया है| इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्न पत्र या फिर भ्रामक सूचना जो भी फैलाएगा| उसके खिलाफ कठोर कदम माध्यमिक शिक्षा परिषद व उत्तर प्रदेश शासन वह प्रशासन के माध्यम से उठाया जाएगा|
Important Links
| UP Board Admit Card | Soon |
| Official Website | Click Here |
| Join Our Whatsapp | Click Here |
| Join Our Telegram | Click Here |