Holi Diwali LPG Cylinder Scheme 2026: वर्तमान में काफी महंगाई का दौर चल रहा है और रसोई का खर्च काफी बड़ा खर्च बन चुका है और रसोई का खर्च हर घर का सबसे बड़ा मसला भी बना हुआ है। खास कर त्योहारों के वक्त जब पकवान काफी ज्यादा बनाए जाते हैं तो खर्च भी काफी ज्यादा हो रहा है तो ऐसी स्थिति में दिल्ली के जितने भी राशन कार्ड धारक परिवार है उनके लिए एक महत्व कांक्षी योजना शुरू किया गया है जिसका औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रपति करने वाले हैं यह कदम लाखों परिवारों को काफी बड़ी राहत देगा।
त्यौहार में परिवार को दो मुक्त एलपीजी सिलेंडर की सौगात
एक विशेष कार्यक्रम के तहत होली व दिवाली के अवसर पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवार को प्रतिवर्ष दो मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाने का योजना का शुभारंभ किया जाने वाला है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने यह कहा कि यह लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी कि डीबीट के माध्यम से होगा। परिवार के मुखिया का आधार लिंक बैंक खाते में एक एलपीजी सिलेंडर का मौजूदा कीमत के बराबर सीधे जमा कर दिया जाएगा। जिसके नाम पर राशन कार्ड है उनको इसका सीधा फायदा मिलेगा।
15.50 लाख परिवारों को फ्री एलपीजी सिलेंडर का लाभ
करीब 15 लाख 50 हजार राशन कार्ड धारक हैं जो कि परिवार को इस योजना के दायरे में आने वाले हैं सरकार का यह कहना है कि इसका मकसद खाना पकाने में ईंधन के बढ़ते खर्च को बोझ को काम किया जाना है ताकि परिवार इज्जत और सुकून से अपने त्यौहार आसानी से मना पाए। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती हुई कीमतों को बात किया जाए तो लंबे समय से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में यह पहला सीधी आम लोगों का जरूरत से जुड़ा हुआ माना जा रहा है और सामाजिक सुरक्षा के दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। त्योहार खुशियों का यह नाम है और रसोई उसकी जान है यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत परिवारों को प्रदान करेगा बल्कि परिवारों के चेहरे में मुस्कान भी लेगा।
दिल्ली के राशन कार्ड धारकों ने जताई खुशी
दिल्ली के राशन कार्ड धारकों ने इस होली के त्यौहार के अवसर पर जो सरकार ने ऐलान किया है कि राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और वह 1 वर्ष में दो बार मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। पहले होली में मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। दूसरा दिवाली में मुक्त सिलेंडर दिया जाएगा तो इस ऐलान के बाद राशन कार्ड धारक में काफी खुशी की लहर है वह सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं क्योंकि त्योहारों में सबसे ज्यादा खर्च इस त्योहार में आता है और रसोई का खर्च काफी ज्यादा रहता है। सरकार के द्वारा फ्री में सिलेंडर दिए जाने के ऐलान के बाद सभी राशन कार्ड के चेहरे पर खुशी का माहौल है।