Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPSRTC Conductor 2026 Notification: यूपी परिवहन निगम में बस कंडक्टर बनने का बड़ा मौका, 12वी पास को अवसर

UPSRTC Conductor 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में अगर आप रोजगार की तलाश में है तो युवाओं के लिए अच्छी खबर आ गई है उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी के द्वारा कंडक्टर के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रदेश के कई मंडलों में खाली पदों के भरे जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जितने भी इच्छुक उम्मीदवार है वह सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। बता दिया जाता है आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 तय कर दिया गया है उम्मीदवार आवेदन समय रहते पूरा करना पड़ेगा। ताकि लास्ट डेट में किसी प्रकार की परेशानी ना देखने को मिले।

यूपी के इन मंडल में है कंडक्टर के खाली पद

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अंतर्गत कंडक्टर के पद प्रदेश के कई मंडलों में वर्तमान में खाली हैं। विभाग के माध्यम से जारी जानकारी के आधार पर अलग-अलग शहरों में पदों संख्या तय कर दिया गया है। जिसमें लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जैसे महत्वपूर्ण बड़े शहर सम्मिलित हैं उम्मीदवार अपने नजदीकी मंडल के आधार पर आवेदन कर पाएंगे। बता दिया जाता है हर मंडल में पदों का संख्या अलग तय किया गया है जिससे स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों को मौका मिल पाएगा। परिवहन सेवा ताकि सुचारू रूप से चलती रहे।

मंडलपदों की संख्या
आगरा22
आजमगढ़30
कानपुर11
चित्रकूट6
गोरखपुर54
झांसी6
मेरठ27
प्रयागराज38
सहारनपुर28
वाराणसी36
अयोध्या18
इटावा9
हरदोई26
लखनऊ50
मुरादाबाद17
बरेली17

चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाला वेतनमान

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अंतर्गत कंडक्टर के पद पर जो चयनित उम्मीदवार हैं वह तय मानदेय के आधार पर उनको वेतनमान दिया जाता है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को 14411 रुपए प्रति महीने वेतनमान दिया जाता है। वही समय के साथ अनुभव बढ़ाए जाने पर अन्य सुविधा व भत्ते मिल पाते हैं। बता दिया जाता है कि परिवहन निगम में कंडक्टर का सर्विस युवा हेतु काफी लोकप्रिय ही रहता है जो कि इसमें नियमित आय के साथ सरकारी विभाग में कार्य करने का मौका मिल पाता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार परिवहन विभाग हेतु आवेदन करते हैं।

परिवहन विभाग कंडक्टर हेतु यह योग्यता होना चाहिए

इस प्रक्रिया हेतु आवेदन करने वाले जो उम्मीदवार है उनके पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय किया गया है। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या फिर इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है। जिसके साथ कंप्यूटर का बेसिक जानकारी मांगा गया है। उम्मीदवारों के पास ट्रिपल सी कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। जिससे यह सुनिश्चित हो पाए कि अभ्यर्थी ऑनलाइन सिस्टम में टिकटिंग से जुड़ा कार्य आसानी से कर पाए आवेदन करते समय जो उम्मीदवार है अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना आवश्यक है।

● कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है।

● CCC computer certificate अनिवार्य।

● मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ा होना चाहिए।

यूपीएसआरटीसी कंडक्टर हेतु आवेदन कैसे करें

यूपी परिवहन निगम में कंडक्टर हेतु आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। जितने भी इच्छुक उम्मीदवार हैं सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन को कर पाएंगे। आवेदन करने हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों को सेवायोजन पोर्टल पर जाते हुए रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद लॉगिन करते हुए संबंधित पद का फॉर्म भरना है फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी व शैक्षणिक जानकारी वह जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना पड़ेगा। सभी जानकारी को सही तरीके से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और इसका प्रिंटआउट अपने पास अवश्य सुरक्षित रख लेना है।

महत्वपूर्ण लिंक

UPSRTC Official Websiteक्लिक करे
Official Notification Websiteक्लिक करे
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Leave a Comment