Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET February Answer Key 2026 Kab Ayega: सीटेट फरवरी आंसर की आज? ऐसे कर पाएंगे चेक

CTET February Answer Key 2026 Kab Ayega: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 सीटेट की आंसर की का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं जो कि उनके लिए काफी बड़ा अपडेट आ चुका है। तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से कभी भी किसी भी वक्त सीटेट 2026 का प्रोविजनल आंसर की घोषित किया जा सकता है। आंसर की जारी हो जाने के बाद जो उम्मीदवार है ऑफिशियल वेबसाइट .nic.in पर जाते हुए इसको डाउनलोड कर पाएंगे और अपने उत्तरों का आसानी से मिलान कर पाएंगे सीटेट आंसर की को लेकर पूरी जानकारी बताई गई है।

सीटेट फरवरी 2026 की आंसर की आज आ सकती है

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की आंसर की जारी होने में इस बार काफी देरी हो गई है। एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन सीटेट परीक्षा की अभी तक आंसर की जारी नहीं की गई है। सीटेट परीक्षा की आंसर की जारी न होने का सबसे बड़ा कारण यह था कि सीटेट की परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर दोबारा आयोजित की गई है। जो कि यह परीक्षा एक मार्च को आयोजित हुई है। इस वजह से सीटेट की आंसर की जारी होने में देरी देखने को मिली है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताकि उनको संभावित अंकों का अंदाजा लग पाए। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करते हुए अपनी आंसर किसी को चेक कर पाएंगे। आज से कभी भी सीटेट की आंसर की जारी की जा सकती है।

सीटेट आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस सीट रहेगा उपलब्ध

सीबीएसई के माध्यम से सीटेट का प्रोविजनल आंसर की जारी किया जाता है। प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों का स्कैन किया गया ओएमआर रिस्पांस शीट जारी किया जाता है जिसे उम्मीदवार आसानी से देख पाते हैं कि परीक्षा में उन्होंने किसी प्रश्न के लिए कौन से विकल्प को चुना है और ऑफिशियल आंसर की से उसका सही उत्तर सीबीएसई के माध्यम से बता दिया गया है। जिससे स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी आसानी हो पाती है। अगर उम्मीदवार चाहते हैं कि किसी प्रश्न पर आपत्ति करनी है तो वह आपत्ति शुल्क के साथ प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं साथ में प्रूफ भी देना पड़ेगा।

आंसर की जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा अवसर

सीबीएसई सीटेट की प्रोविजनल आंसर की जैसे जारी कर दी जाती है। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का बड़ा मौका मिलेगा। अगर उम्मीदवार को किसी प्रश्न पर दिया गया उत्तर सही नहीं है तो वह ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दर्ज कर पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों का प्रत्येक प्रश्न ₹1000 तक का शुल्क जमा कर देना है। साथ ही उन्हें अपने दावे के समर्थन में सही उत्तर का प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ेगा। इसके बाद बोर्ड के द्वारा विशेषज्ञों की मदद से आपत्तियों का जांच होगा। यदि कोई दावा सही मिलता है तो अंतिम आंसर की में संशोधन हो जाएगा।

इस प्रकार डाउनलोड कर पाएंगे सीटेट की आंसर की

सीटेट फरवरी 2026 आंसर की जैसे जारी होती है उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप के मदद से सीटेट आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाए।
  • इसके बाद होम पेज पर दिखाई देने वाला सीटेट आंसर की 2026 का लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करते हुए लॉगिन करना है।
  • स्क्रीन पर आंसर की व ओएमआर शीट दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
  • ओएमआर शीट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करते हुए अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।

आंसर की सीटेट कि जैसे जारी होती है ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे। इसके बाद बोर्ड सभी आपत्तियों का जांच करने वाला है। फिर अंतिम आंसर की घोषित होगा। अंतिम आंसर की जारी होने के बाद सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।जिसका इंतजार देश भर के लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं।

सीटेट परीक्षा में इतने अंक होने पर होंगे पास

सीटेट परीक्षा में पास होने हेतु न्यूनतम अंक तय कर दिया गया है जो भी सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हैं उनको 150 में से 90 अंक लाने होंगे। जो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं उनको 150 में से 82 नंबर लाने होंगे। तब वह छात्र पास माने जाएंगे। केंद्रीय व राज्य स्तर की स्कूलों में शिक्षक बनने हेतु सीटेट पास उम्मीदवार फिर आवेदन कर पाएंगे।

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Leave a Comment