UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन काफी लंबे वक्त से नहीं आयोजित हुआ। 4 वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक यूपी टेट का आयोजन नहीं हो सका है और शिक्षक बनने हेतु यूपी टेट का पास होना आवश्यक रहता है। इसलिए लाखों उम्मीदवार यूपी टेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 एग्जाम से जुड़ा हुआ अधिकारिक नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित किया गया है। जिसके अनुसार यूपी टेट 2026 की परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। आवेदन हेतु डिटेल नोटिफिकेशन जल्द घोषित किया जाने वाला है। जिसके बाद ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। नोटिफिकेशन हेतु उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जानकारी दे दिया गया है और आयोग ने यह कहां है कि परीक्षा डेट से 3 महीने पहले नोटिफिकेशन आ जाएगा।
UPTET 2026 नोटिफिकेशन को लेकर ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं करना पड़ेगा। आयोग के अनुसार 3 महीने पहले इसके नोटिफिकेशन जारी किए जाने की बात कहा गया था जो कि जुलाई में यह परीक्षा आयोजित होगी तो इस हिसाब से देखा जाए तो मार्च अंतिम सप्ताह में यूपी टेट का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यूपी टेट की परीक्षा दो भाग में आयोजित होती है। कक्षा 1 से 5 तक के लिए पहला पेपर आयोजित होता है। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में पढ़ने हेतु दूसरा पेपर होता है। जिसको पास करना पड़ता है क्योंकि यह एक पात्रता परीक्षा है। कुल 150 मिनट का अभ्यर्थियों को समय मिलता है 150 प्रश्न हल करने होते हैं नकारात्मक अंक इसके लिए नहीं रखे गए हैं।
यूपी टेट 2026 के लिए परीक्षा का शेड्यूल
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जब कैलेंडर जारी किया गया था तो यूपी टेट की परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई थी। जिस कैलेंडर में यह था कि यूपी टेट का एग्जाम 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच आयोजित होगा। यूपी टेट परीक्षा होने के बाद 15 दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी होगी। और उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर पाएंगे और आपत्तियां जैसे ही निपटती हैं फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा फिलहाल आंसर की वह रिजल्ट का तारीख है घोषित नहीं किया गया है।
यूपीटेट परीक्षा के लिए इतना आवेदन शुल्क
यूपी टेट 2026 परीक्षा में दो प्रकार के पेपर होते हैं पेपर एक और पेपर दो जिसके लिए अलग-अलग फीस देना रहता है श्रेणी आधारित आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे बताई गई है।
- सामान्य ईडब्ल्यूएस ओबीसी के लिए एक पेपर हेतु ₹600 और दोनों पेपर हेतु ₹1200 आवेदन शुल्क लगता है
- एससी एसटी पेपर 1 के लिए ₹400 और दोनों पेपर हेतु ₹800
- दिव्यांग उम्मीदवार हेतु एक पेपर के लिए ₹100 दोनों पेपर के लिए ₹200
UPTET 2026 हेतु पात्रता की जानकारी
यूपीटीईटी 2026 आवेदन हेतु उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होना चाहिए। यूपी के बाहरी राज्य के जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह भी आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से स्नातक डिग्री होना चाहिए। साथ ही बीएड या डीएलएड B.Ed या बीटीसी में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है जो उम्मीदवार इन शर्तों को पूरा कर रहे हैं वह नोटिफिकेशन आने के बाद आवेदन कर पाएंगे।
यूपीटीईटी 2026 हेतु आवेदन का तरीका
● नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना है।
● यूपीटीईटी 2026 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
● जन्म तारीख नाम व जरूरी जानकारी भरते हुए रजिस्ट्रेशन कर देना है।
● जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
● श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर देना है।
● फॉर्म को सबमिट कर देना है और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकलवा कर रख लेना है।
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा हेतु एग्जाम पैटर्न व सिलेबस की जानकारी यहाँ
यूपीटीईटी 2026 संबंधित सिलेबस उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों से यूपी टेट का पेपर आयोजित होता है पेपर एक और पेपर दो दोनों का पैटर्न बिल्कुल अलग-अलग रहता है। दोनों पेपर में कुल 150 मिनट का समय मिलता है और दोनों पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं नेगेटिव मार्किंग इस प्रश्न पत्र के लिए नहीं है इसलिए सभी सवालों का जवाब उम्मीदवार दे सकते है।