Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान, सीएम योगी ने दिया तोहफा Anganwadi Salary Hike Good News

Anganwadi Salary Hike Good News: उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों हेतु बड़ी खबर निकलकर आ चुकी है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ में एक आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व आशा वर्कर्स के मध्य में बढ़ोतरी किए जाने का बड़ा ऐलान किया गया है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में शिक्षामित्र अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की ऐलान किया गया था। लेकिन अब आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों के बीच भी इसी तरह के निर्णय की चर्चाएं वर्तमान में चल रही थी जो कि इस माहौल के बीच यह घोषणा हुआ और कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम के साथ केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने इस फैसले पर अपनी पूरी सहमति जताई है।

आंगनबाड़ी मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा पहले शिक्षामित्र का मानदेय 10000 रुपए से बढाते हुए 18000 रुपए कर दिया था। वहीं अनुदेशकों का मानदेय 17000 रुपए कर दिया था। अब इसके बाद होली से ठीक पहले इस कार्यक्रम में जितने भी आंगनबाड़ी और आशा कर्मी है इनके मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा किया गया। जैसे प्रदेश के लाखों महिला कार्यकर्ताओं के बीच एक खुशी का माहौल बन चुका है। प्रदेश के लाखों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के साथ आशा वर्कर्स मानदेय बढोत्तरी को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं अपनी मांगों को वह सरकार के समक्ष कई बार रख दिए हैं अब सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है और मानदेय बढ़ोतरी किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया है।

सीएम योगी ने मानदेय बढ़ाए जाने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कार्यक्रम के दौरान यह कहा कि प्रदेश में लाखों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्तमान में है जो कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उनके स्वास्थ्य तक का ध्यान और रख रहे हैं वहीं आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यक्रम में पूरा सहयोग कर रहे हैं साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु वह सेवा में लगातार लगे रहते हैं इन कार्यकर्ताओं का समाज में महत्वपूर्ण पूरा योगदान रहता है।इसलिए सरकार में कार्यकर्ताओं के मानदेय बढोत्तरी करना सरकार चाह रही है जो कि चरण बद्ध तरीके से इनके मानदेय को बढ़ाया जाएगा।

वर्तमान में आंगनबाड़ी का मानदेय कितना है जाने

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय बढ़ोतरी की बात कर लिया जाए तो फिलहाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र सरकार के माध्यम से 4500 रुपए दिया जाता है। राज्य सरकार इसमें ₹2000 जो अगर जोड़ती है तो हर महीने ₹2000 अधिक प्रोत्साहन राशि यहां पर मिलता है कुल मिलते हुए ₹8000 प्रति महीना मानदेय मिल रहा है। आंगनबाड़ी का सहायिका को केंद्र के माध्यम से 2250 रुपए दिया जाता है राज्य सरकार 750 इसमें जोड़ती है। कुल ₹3000 प्रतिमाह दिया जाता है वहीं आशा वर्कर सेतु इंसेंटिव दिया जाता है प्रसव डिलेवरी कराने पर आशा वर्कर्स को अलग से इंसेंटिव दिया जाता अब सरकार इनके मानदेय को लेकर काफी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

कितना हो जाएगा आंगनबाड़ी का सैलरी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय में कितना बढ़ोतरी होगा इसको लेकर अभी सरकार के माध्यम से स्थिति स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं आशा वर्कर्स के मानदेय में बढोत्तरी हेतु सरकार ने अभी कुछ नहीं कहा। लेकिन पिछली मांगों को देखा जाए तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ₹20000 मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे है। वही सहायिका का मानदेय ₹15000 किए जाने की मांग हो चुकी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सिर्फ 8000 से ₹10000 प्रति महीना इनका मानदेय हो सकता है।

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Leave a Comment