UGC Fake University List: देशभर में उच्च शिक्षा हेतु एक बार फिर से काफी बड़ी चिंता सामने निकल कर आ चुकी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी यूजीसी के माध्यम से पूरे भारत में कल 32 फर्जी विश्वविद्यालय का पहचान फिर से किया गया है। अब छात्रों को इस संबंध में साफ चेतावनी जारी कर दिया है कि इन संस्थानों मे बिल्कुल भी प्रवेश न लें। क्योंकि आयोग के आधार पर विश्वविद्यालय बिना मान्यता के डिग्री प्रदान कर रहे हैं जो कि नौकरी में मान्य नहीं रहेगा ना आगे की पढ़ाई में वह काम देगा। सरकारी सेवाओं में भी ऐसी डिग्री स्वीकार नहीं होगा। पिछले दो वर्ष में फर्जी विश्वविद्यालय की संख्या तेजी से बढ़कर अधिक हो चुका है। जिससे साफ है कि ऐसे संस्थान तेजी से बढ़ते हुए देखने को मिल रहे हैं छात्र इसके जाल में लगातार फंस रहे हैं। यूजीसी का यह कहना है कि संस्थान खुद को मान्यता प्राप्त बात कर छात्रों को गुमराह करने का कार्य करते हैं।
दिल्ली में कुल 12 फर्जी यूनिवर्सिटी घोषित
यूजीसी के माध्यम से जारी सूची में दिल्ली यहां पर सबसे ऊपर है यहां कुल 12 फर्जी यूनिवर्सिटी का पहचान किया गया है। इसके अलावा हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का नाम भी इस बार इस सूची में जुड़ चुका है। बात किया जाए उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल और केरल महाराष्ट्र पांडिचेरी आंध्र प्रदेश वह कर्नाटक यहां पर ऐसे संस्थान सक्रिय मिले हैं बेंगलुरु की बात किया जाए तो ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी नामक एक संस्थान चल रहा है। जिसको लेकर खास चेतावनी यूजीसी के द्वारा जारी किया गया है। आयोग ने यह कहा है कि यह आसान बिल्कुल भी मान्यता प्राप्त नहीं है और यहां से जो भी दी जाने वाली डिग्री है वह नहीं माना जाएगा।
फर्जी विश्वविद्यालय बिना मान्यता के देर रहे डिग्री, भविष्य पर लगा दांव
आयोग के आधार पर फर्जी विश्वविद्यालय छात्रों को कम फीस व जल्दी डिग्री का लालच रही है। कई जगह आसान पढ़ाई वह बिना रेगुलर क्लास के डिग्री दिए जाने का दावा यहां पर किया जाता है। लेकिन इन संस्थानों मे ना सही शिक्षक रहते हैं ना जरूरी सुविधाएं रहते हैं ना ही तय शैक्षणिक स्तर रहता है ऐसे में यहां पढ़ाई करने वाले जो छात्र उनको बाद में बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। नौकरी के समय जब डिग्री का जांच होता है तब सच्चाई सामने निकल कर आती है कई वर्ष की मेहनत यहां पर बेकार चला जाता है। कुछ संस्थान खुद को विदेशी विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ बता कर छात्रों को पूरी तरीके से आकर्षित करने का कार्य करते हैं।
कौन से राज्यों में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय के मामले आए सामने
यूजीसी के सूची के आधार पर दिल्ली के अलावा कई राज्य में फर्जी विश्वविद्यालय यहां पर चल रहे हैं। हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, पांडिचेरी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऐसे संस्थान का पहचान किया गया है। आयोग का यहां पर यह कहना है कि राज्य सरकारों को भी इस समय में जानकारी दे दिया गया है ताकि कोई जरूरी कार्रवाई किया जा सके शिक्षा विभाग के स्तर पर इस संबंध में निगरानी काफी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
अभ्यर्थी एडमिशन के पहले जांच अवश्य कर ले
यूजीसी के द्वारा छात्रों और विभागों से यह कह दिया गया है कि वह किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के पहले उसकी मान्यता क्या जांच अवश्य करें और जो भी सोशल मीडिया पर विज्ञापन है उस पर बिल्कुल भरोसा ना करें। विश्वविद्यालय आयोग अनुदान आयोग के द्वारा यह कहा गया है कि फर्जी विश्वविद्यालय की पूरी लिस्ट उसकी ऑफिशियल वेबसाइट में है जहां पर छात्र आसानी से चेक कर सकते हैं आयोग का यह कहना है कि जागरूकता ही ऐसे सभी फर्जी संस्थाओं से बचने का एक पूरी तरीके से मजबूत तरीका है क्योंकि एक गलत फैसला छात्रों का कैरियर पर पूरी तरीके से सीधा असर यहां पर डाल सकता है।